संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुनते एसडीएम और सीओ ने सुनी जनता की समस्याएं,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन तहसील में जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही व सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 74 शिकायतें पंजीकृत हुई। जिनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की अध्यक्षता एवं एसडीएम न्यायिक विश्वेश्वर सिहं व सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिकायतों को पंजीकृत किया गया। इस बार समधान दिवस में 74 फरियादी पहुंचे। शिकायतें पंजीकृत होने से फरियादियों को उनके समाधान की आस बढ़ गई है। फरियादियों ने समाधान दिवस में पहुंच कर अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें सर्वाधिक 38 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। पुलिस विभाग की 17, विकास विभाग की सात, नगर पालिका की चार, कृषि व पूर्ति विभाग की दो-दो, बिजली व श्रम विभाग की एकल्एक एवं दो अन्य शिकायत पंजीकृत हुई। पंजीकृत हुई शिकायतों में राजस्व, विकास, पुलिस व कृषि विभाग की एक-एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 70 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों केा सौंपकर उनका मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश एसडीएम ने दिए। इस मौके पर तहसीलदार अमित शेखर, नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, बीडीओ प्रशांत यादव, ईओ सुशील कुमार, डॉ. राजीव दुबे, पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार, एसडीओ सूरज सोनी, आरईएस वर्षा सिंह आदि रहे।

एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिए ये निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित एक शिकायत पेटिका रखें। यदि कार्यस्थल पर किसी महिला का कोई उत्पीड़न होता है तो वह अपनी शिकायत गोपनीय रूप से इस शिकायत पेटिका में डाल सकती है।