रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को गर्मी के मौसम में शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर की स्थापना कराई जा रही है। इसी क्रम में 23वें वाटर कूलर की स्थापना ग्राम जगनेवा स्थित चौधरी रघुवीर सिंह जूनियर हाईस्कूल में परिषद की प्रेरणा से जितेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा कराई गई।
जनहितकारी सेवा कार्य का लोकार्पण गांव के ही ग्रामीण द्वारा कराया गया। रवींद्र पाल सिंह ने वाटर कूलर का लोकार्पण कर कहा कि भीषण गर्मी में विद्यालयों में पढ़ने वाले शीतल जल के लिए परेशान होते हैं। भारत विकास परिषद की प्रेरणा से लगवाया गया यह वाटर कूलर बच्चों को शीतल व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगा। यह पुनीत कार्य सेवा, संवेदना एवं सामाजिक समर्पण का उदाहरण है। विद्यालय में वाटर कूलर की स्थापना होने से बच्चे भी खुश नजर आए। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सुशील बाजपेयी, राजीव माहेश्वरी, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, ब्रजेंद्र कुमार दुबे, अशोक कुमार गुप्ता, देवीशरण सिंटू महाराज, अंजनी कुमार दुबे, युव बजाज आदि रहे।





