जालौन में बागवान समाज सेवा समिति के सदस्यों ने सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन ,यह कि मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बागवान समाज सेवा समिति ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने की मांग की है।
बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशफाक राईन के नेतृत्व में मोहम्मद शौकीन, मोहम्मद अकरम, वसीम हक, जाकिर सिद्दीकी, सद्दाम और गुड्डू अंसारी आदि ने जिलाधिकारी राजेश पांडेय को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को सौंपकर बताया कि बकरीद के पर्व पर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए ताकि भ्रामक अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल तैनात किया जाए। नगर में स्थित ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास स्थलों का मुआयना कराया जाए और जहां अतिक्रमण आदि हो उसे हटवाकर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। धार्मिक क्षेत्रों के आसपास आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। बताया कि बकरीद का पर्व तीन दिनों का होता है। इन तीन दिनों के लिए निर्बाध बिजली एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को विशेष निर्देश दिए जाएं।