रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के मोहल्ला जोशियाना में घाटे वाले हनुमान मंदिर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित दिलीप दीक्षित ने श्रीकृष्ण बाल लीला, कालियामसन मर्दन व गोवर्धन पूजा का वर्णन किया।
नगर के मोहल्ला हरीपुरा में प्राचीन घाटे वाले हनुमान मंदिर के जीर्णाेद्धार के बाद आयोजित भागवत कथा में कथा व्यास पंडित दिलीप दीक्षित ने कहा कि बालक कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, अतरू हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा कालिया मान मर्दन की कथा का भी वर्णन किया गया। इस मौके पर इस मौके पर पारीक्षित गजेंद्र सिंह, पुष्पा, संतोष, निशा, बाबू मंगल, पवन याज्ञिक, संतोष कुमार, श्याम कुशवाहा, धीरज साहू, सुरेश भगत, विशाल, उमेश सैनी, विनोद, अमित, लक्ष्मीकांत आदि रहे।






