परिवहन अधिकारी ने चलाया चेकिंग अभियान,, इन वाहनों पर की गई कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में परिवहन अधिकारी ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग के दौरान एकआरटीओ ने दो ओवरलोड ट्रैक्टर, दो लोडर व एक बस को पकड़ लिया। पकड़ी गयी बस को जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जबकि पकड़े गए ट्रैक्टर व लोडर को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
एआरटीओ विनय कुमार पांडेय ने शनिवार को उरई औरैया मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान उन्होंने दो ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली सीमेंट व इंटरलॉकिंग से भरी हुई पकड़ लीं। पकड़े गये ट्रैक्टर चालकों से ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन, बीमा, व्यापारिक प्रयोग की अनुमति जैसे आवश्यक कागजात मांगे तो चालक नहीं दिखा पाए। इसी दौरान दो लोडर भी पकड़े गए। लोडर चालक उसमें भरे सामान के आवश्यक कागजात नहीं दिखा सके। जिसके बाद पकड़े गए लोडर व ट्रॉली सहित ट्रैक्टर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए। वहीं, चेकिंग के दौरान बस में सामान मिलने पर उसे जुर्माना लगाकर मौके पर ही छोड़ दिया गया। एआरटीओ विनय कुमार पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान पांच वाहनों को पकड़ा गया था। बस पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है जबकि ट्रॉली सहित दो ट्रैक्टर दो लोडर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किए गए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।