
Agra news today । यूपी के आगरा जनपद से एक बहुत दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आयी है। आगरा के ताजगंज क्षेत्र में जिपलाइन झूला झूलते समय 14 साल का बच्चा झूले से नीचे गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस झूले पर बच्चा झूल रहा था उसका हुक खुल गया था जिसकी वजह से वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता का कहना है कि हम तो बच्चे को घुमाने लाये थे उसकी लाश कैसे घर ले जाएं। इस बात को जिसने भी सुन उसकी आंख भर आई। उन्होंने झूला संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
फिरोजाबाद से घुमाने लाये थे चूड़ी कारोबारी
मीडिया रिपोर्ट से मेरी जानकारी के अनुसार आगरा फिरोजाबाद जनपद के रहने वाले पंकज अग्रवाल चूड़ी कारोबारी है और रविवार के दिन वह अपने छोटे बेटे कुनाल को साथ लेकर आगरा घूमने के लिए आए थे। परिवार के साथ आए पंकज अग्रवाल पहले खाटू श्याम मंदिर गए जहां पर उन्होंने दर्शन किए फिर आगरा में फिल्म भी देखी इसके बाद वह अपने बेटे कुणाल को जिप लाइन झूला झूलने के लिए गए थे । उनका कहना है कि उनके बेटे कुणाल को एडवेंचर करने का बहुत शौक था और इसी के चलते हुए जिपलाइन झूला झूलने की जिद कर रहा था जिसे वह मान गए और बच्चे को लेकर वहां पहुंच गए । बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने बच्चे को जिप लाइन पर चढ़ाया और बेल्ट पहनाकर उसे दूसरे छोर की तरफ छोड़। इसी दौरान हादसा हो गया और बच्चा सीधे लोहे की जाल से टकराते हुए जमीन पर आ गिरा। माता-पिता के सामने हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद वहाँ चीख पुकार मच गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर
इस घटना की सूचना पाने के बाद मौके पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या लापरवाही की वजह से हर पहलू से जांच की जा रही है।






