पुलिया से टकराई पिकअप,,बचा बड़ा हादसा,यह बताई जा रही वजह

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन से औरैया की ओर जा रही पिकअप गाड़ी की स्टियरिंग फेल होने से गाड़ी चुंगी नंबर चार के पास पुलिया से टकरा गई। हादसे में पुलिया के पास फल की ठिलिया लगाए खड़ी वृद्ध महिला को मामूली चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया।
मंगलवार की शाम करीब पांच बजे एक पिकअप गाड़ी जालौन की ओर से औरैया की ओर जा रही थी। जब पिकअप गाड़ी चुंगी नंबर चार के पास पहुंची तो अचानक से गाड़ी की स्टियरिंग फेल हो गई और गाड़ी बेकाबू होकर चुंगी नंबर चार के सामने बनी पुलिया से टकराकर रूक गई। इसी दौरान पुलिया के पास मोहल्ला हिरदेशाह निवासी वृद्ध महिला गफूरन फल की ठिलिया लगाए खड़ी थी। उन्होंने बेकाबू कार से बचने की कोशिश की लेकिन कार की टक्कर से उनके पैर में चोट आ गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।