रिपोर्ट बबलू सेंगर


Jalaun news today । जालौन नगर में संचालित उप मुख्य डाकघर में अब सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक प्रतिदिन आधार काउंटर खुले रहेंगे और नए आधार बनाने एवं संशोधन का काम होगा। डाक विभाग ने सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ एवं विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
उपमंडलीय निरीक्षक गौरांक वार्ष्णेय व पोस्ट मास्टर मकबूल खान ने बताया कि प्रवर डाक अधीक्षक झांसी वरुण मिश्रा के निर्देश नगर के उप मुख्य डाकघर के काउंटर पर आधार पंजीयन किए जा रहे हैं। डाकघरों में आधार पंजीयन, अपडेट और संशोधन की सुविधा दी जा रही है, लेकिन बड़ी संख्या में लोग आधार पंजीयन या अपडेट इसलिए नहीं करा पा रहे हैं, क्योंकि वे कार्य दिवस में आफिस, विद्यालय या अन्य कार्यों को छोड़ कर कैसे आएं। इस लिए यह सुविधा सप्ताह के सातों दिन शुरू कर दी गई है। अब रविवार को भी संशोधन का काम होगा। वहीं गर्मी को देखते हुए आधार पंजीयन और संसोधन का कार्य अब सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक कराए जा सकेंगे।





