जालौन में एंटी रोमियो की टीम ने किया महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश पुलिस के मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत बुधवार को थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम ने कस्बा जालौन में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी जानकारी दी।

इस दौरान वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 और साइबर हेल्पलाइन-1930 समेत विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर चर्चा करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। अंत में महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।