जालौन के इस गांव में लगी मकान में आग ,,हुआ ये नुकसान

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौनं क्षेत्र में गुरूवार की रात आई तेज आंधी के दौरान धंतौली में एक मकान में आग लगने से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग ने एक बगल के पशुबाड़े को भी चपेट में ले लिया। जिसमें रखा लगभग 30000 रुपये का भूसा जलकर राख हो गया।
गुरूवार की रात करीब 11 बजे जब आंधी आई तभी गांव के बाहर घूरे में कुछ सुलग रहा था। घूरे से निकली चिंगारी उड़कर गांव के मुन्नालाल यादव के मकान में पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने उनके पशुबाड़े और घर गृहस्थी के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आंधी ने आग को और भड़काने का काम किया आग से पशुबाड़े में रखा भूसा, घर गृहस्थी का सामान और कपड़े आदि जलकर राख हो गए। आग लगने से गृहस्वामी को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर तेज हवा में आग बढ़ती हुई बगल में बृजमोहन के पशुबाड़े में पहुंच गई। पशुबाड़े में आग लगने से उसमें रखा लगभग 30000 रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने पर दमकल को सूचना दी गई। लेकिन उसी दौरान तेज हवा और बारिश के चलते दमकल की गाड़ी गांव नहीं पहुच सकी। ग्रामीणों ने स्वयं ही बाल्टियों से पानी डालकर और बाद में हुई बारिश के चलते आग पर काबू पाया गया।