जालौन नगर के इस मुहल्ले में काफी समय से खराब पड़ा हैंडपंप, लोगों ने की सही कराने की मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के एक मुहल्ले में लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है। मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम से खराब पड़े हैंडपंप को सही कराने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी मुकेश कुमार, अंकित, रमेशचंद्र राठौर, गोविंददास, आशीष रामश्री, विनोद, सुरेश आदि ने एसडीएम रिंकू सिंह राही को बताया कि उनके मोहल्ले में बिरजू राठौर के मकान के सामने हैंडपंप लगा हुआ है। इस हैंडपंप से मोहल्ले के लोग पानी भरते हैं। यह हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी हैंडपंप दुरूस्त नहीं हुआ है। गर्मी के मौसम में लोगों को दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। जिसमें समय और मेहनत बर्बाद हो रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि खराब पड़े हैंडपंप को जल्द से जल्द दुरूस्त कराया जाए। ताकि लोगों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।