जालौन के इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। 16 व्यक्तियों के शुगर, बीपी आदि के टेस्ट किए गए। अस्पताल में लैब टैक्नीशियन की तैनाती न होने से लोगों को ब्लड की जांच कराने में दिक्कत हुई।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 60 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मेले में डॉ. दिलीप कुमार व उनकी टीम ने बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, त्वचा रोग, कमजोरी और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई। शुगर व बीपी के 16 रोगियों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। रविवार को आयोजित होने वाला यह मेला रोगियों के लिए वरदान साबित होता है। लेकिन अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की तैनाती न होने से मरीजों को ब्लड की जांच कराने में परेशानी होती है। ब्लड की जांच के लिए उन्हें सीएचसी भेजा जाता है। मरीज देवेंद्र, अतुल, पवन कुमार, धीरज आदि ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन की तैनाती कराने की मांग की है।