रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सिचाई व पशु पक्षियों के लिए नहर विभाग द्वारा नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। नहरों में पानी चलने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के गांव में ताल तलैया नहीं भरे गए है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ताल तलैयों को भरे जाने की मांग की है।
गर्मी के मौसम में अग्निकांड की घटनाएं लगातार घट रही है। गुरुवार को आई आंधी व बारिश के बाद गर्मी से फिलहाल राहत हो गई है। गर्मी के मौसम अग्निकांड की घटनाओं में आग बुझाने के लिए तालाब का पानी सहायक बनता है। लोग इंजन रखकर पानी निकाल कर आग बुझाने का काम करते हैं। आग बुझाने में मददगार होने के साथ पशु पक्षियों को गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के काम आ जाता है। लगभग एक सप्ताह से किसानों के साथ ही ताल तलैयों को भरने के लिए नहरों को चालू कर दिया गया है। लेकिन ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में तालाब तक पानी नहीं पहुंचा है। गर्मी के मौसम में पशु पक्षी तालाब आदि के पानी से ही अपनी प्यास बुझाते हैं। लेकिन अब तक तालाबों में पानी न पहुंचने से लोग परेशान हैं। ग्रामीण राकेश कुमार, रामजी, श्यामजी ,अनिरुद्ध आदि ने बताया कि नहरें तो चालू हो गई हैं। लेकिन अभी तालाबों तक पानी नहीं पहुंचा है। ऐसे में गांव के तालाब पशु पक्षियों के लिए गर्मी के मौसम में वरदान साबित होते हैं। यदि तालाब पानी से भर जाते हैं, तो पशु पक्षियों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने डीएम से नहरों का पानी तालाबों तक पहुंचाने की व्यवस्था कराने की मांग की है।






