जालौन के इस स्थान पर एक माह से खराब पड़ा हैंडपंप,, परेशान हो रहे लोग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में हैंडपंपों की आवश्यकता महसूस होने लगी है। सरस्वती मंदिर के पास लगा सरकारी हैंडपंप एक महीने से खराब पड़ा है। हैंडपंप खराब होने से आसपास के लोगों व भक्तों को परेशानी हो रही है ।
गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने लगती है और बिजली न आने पर लोगों को पानी उपलब्ध कराने में हैंडपंप मददगार साबित होता है। नगर के सरस्वती मंदिर के पास लगा हैंडपंप एक महीने से ज्यादा समय से खराब पड़ा है। गुरुवार को आंधी आने के बाद नगर की बिजली गायब होने पर हैंडपंप खराब होना लोगों को परेशान कर गया। हैंडपंप खराब होने के सरस्वती मंदिर में आने भक्तों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ बिजली जाने के कारण आसपास के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। मंदिर के पुजारी हृदेश नारायण मिश्रा, भगतजी, महावीर, वीरेंद्र, रामकिशुन आदि बताते हैं कि मंदिर परिसर में लगा हैंडपंप एक महीने से खराब होने के परेशानी हो रही है, उन्होंने विभाग से इसे ठीक कराने की मांग की है।