एक पेड़ माँ के नाम अभियान : जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जालौन परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 3.0 के अंतर्गत उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं।

कार्यक्रम में डॉ. के.डी. गुप्ता, डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, डॉ. प्रियांशु, डॉ. योगेश आर्य, विनोद कुमार, पी.एन. शर्मा (फार्मासिस्ट), सचिन गुप्ता, विजय राव, सुनील कुमार, अमित कुमार, राघवेंद्र कुमार सहित समस्त चिकित्सकीय एवं गैर-चिकित्सकीय स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में “हरित पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” का संदेश देते हुए लोगों से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की गई।