रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के मोहल्ला कटरा स्थित एक मदरसे में अभी तक ताजिया निर्माण नहीं हुआ है। वहां पर ताजिया निर्माण कर नई परंपरा को शुरू किया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर नई परंपरा को रूकवाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी हाजी सुलेमान, अब्दुल हकीम, अंसार, साहिल, हाजी छिद्दी राईन, वाहिद, सलीम, जुबैर आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला कटरा स्थित एक मदरसे में अभी तक ताजिया बनाने की कोई परंपरा नहीं रही है। लेकिन इस बार मदरसे में मोहल्ले के एक व्यक्ति द्वारा ताजिया तैयार किया जा रहा है। पूर्व में यहां न तो ताजिया बनाने और न ही ताजिया रखने की कोई परंपरा रही है। इसके बाद भी ताजिया बनाए जाने से तनाव हो सकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस मामले की जांच कराई जाए और ताजिया बनाने की नई परंपरा को रोका जाए। ताकि सौहार्द बना रहे।






