रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम काशीपुरा में मुख्य सड़क किनारे लगा हाईटेंशन लाइन का खंभा एक ओर झुक जाने से ग्रामीणों चिंतित है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से खंभे को सीधा कराने और लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्रामीण शिवम, राजेश आदि ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर तालाब के पास हाईटेंशन लाइन के दो पोल लगे हुए हैं। समय के साथ दोनों पोल धीरे-धीरे सड़क की ओर झुक गए हैं। पोल झुकने से तारों का संतुलन भी प्रभावित हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, ट्रक और अन्य बड़े वाहन गुजरते हैं। पोल सड़क की ओर झुके होने के कारण भारी वाहन निकालते समय खतरा बना रहता है। ग्रामीणों को आशंका है कि तेज हवा, बारिश या किसी अन्य कारण से यदि पोल और झुक गया तो बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ बड़ा हादसा भी हो सकता है। आरोप लगाया कि यह पोल काफी समय से झुका है। पिछले दिनों आई आंधी में पोल और अधिक झुक गए हैं। सड़क की ओर झुके होने के कारण स्थिति खराब हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर झुके हुए खंभों को बदलने या मजबूत आधार देकर सीधा कराने की मांग की है।






