जालौन में चूल्हे से निकली चिंगारी से जला घर का सामान,,पीड़ित ने लगाई मदद की गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालैन में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग से घर में रखे गद्दे कपड़े और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित गृहस्वामी ने एसडीएम को सूचना दी।
मोहल्ला नया रावतान निवासी पुजारी सत्यप्रकाश ने बताया कि उनके दो मकान है। सुबह करीब 11 बजे वह एक मकान पर खाना खाने के लिए चले गए। इसी दौरान दूसरे मकान पर चूल्हे की चिंगारी से उनके मकान में आग लग गई। आग लगने घर में रखे गद्दे, कपड़े, बर्तन और अन्य घर गृहस्थी का सामान जल गया। खाना खाते समय पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। जब वह मकान पर पहुंचे तो घर में रखा सामान जल रहा था। जिसके उन्होंने मोहल्ले के लोगों के साथ मिकलर सबमर्सिबल पंप और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद भी घर में रखा सामान जल गया। आग में सामान जलने से उन्हें करीब 20000 रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित गृहस्वामी ने आग लगने की सूचना एसडीएम को दी है।

Igrs पोर्टल पर दर्ज शिकायत,,डीएम को भेजा शिकायती पत्र

जालौन। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत को भ्रामक बताते हुए शिकायतकर्ता ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें निस्तारण अख्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
मोहल्ला शाहगंज निवासी खालिद रहमानी ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उन्होंने मोहल्ले में कम बिजली आपूर्ति होने, लो वोल्टेज और मोहल्ला शाहगंज को ग्रामीण फीडर के स्थान पर नगर के फीडर से जोड़ने की मांग करते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके निस्तारण में बिजली निगम द्वारा जो आख्या प्रस्तुत की गई है, वह वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती। आरोप लगाया कि विभागीय आख्या में मोहल्ले के केवल करीब 20 उपभोक्ताओं द्वारा नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने का उल्लेख किया गया है, जबकि मोहल्ले में इससे कहीं अधिक संख्या में उपभोक्ता नियमित रूप से बिल का भुगतान कर रहे हैं। कई घरों में स्मार्ट मीटर भी लगे हुए हैं जिनमें समय से बिल जमा हो रहा है। दूसरी ओर निगम की ओर से लगभग 20 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलने की बात कही गई है, जबकि मोहल्ले में बार-बार बिजली कटौती, फाल्ट और अनियमित आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। बमुश्किल 12 से 15 घंटे बिजली मिलती है। उन्होंने दावा किया कि वह स्वयं प्रतिदिन बिजली आपूर्ति और कटौती का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि बिजली निगम द्वारा प्रस्तुत आख्या की स्थलीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही बिजली आपूर्ति, कटौती के रिकॉर्ड और उपभोक्ताओं के बिल भुगतान की स्थिति का सत्यापन कराया जाए। साथ ही मोहल्ला शाहगंज को ग्रामीण फीडर के स्थान पर नगर क्षेत्र के फीडर से जोड़ेने की भी मांग की है।