
Lucknow news today । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी कल 8 जून को झांसी तथा ललितपुर जनपद के प्रवास पर रहेंगें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 09ः00 बजे महारानी लक्ष्मी बाई पार्क झांसी में वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे एवं स्वच्छता अभियान में सहभागिता करेंगे तथा वृक्षारोपण करेगे। इसके पश्चात सुबह 10ः10 बजे सर्किट झांसी में वरिष्ठजनों से भेंट करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दोपहर 12ः15 बजे दतिया मध्य प्रदेश में माता पीताम्बरा जी के दर्शन करेंगे। तदोपरांत दोपहर 1 बजे गुलमोहर ग्रीन सिटी कानपुर हाईवे पर स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1 बजे सिद्धेश्वर मंदिर पहुँचेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 01ः30 बजे राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी के परिजनों से भेंट करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 02 बजे होटल सरोवर पोर्टिको में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे तथा दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस झांसी में झांसी ग्रामीण के पार्टी पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सायं 6 बजे तालबेहट, ललितपुर में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।






