जालौन कोतवाली एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बच्चियों से संवाद कर किया जागरूक

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन थाना कोतवाली की एंटी रोमियो टीम द्वारा बुधवार को मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कस्बा जालौन में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चियों से सीधे संवाद कर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं उनके उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों एवं महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी देते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।

थाना कोतवाली जालौन पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान निरंतर चलाया जा रहा है तथा पुलिस महिलाओं की सहायता और सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे प्रतिबद्ध है।

गल्ला मंडी परिसर में भी चला जागरूकता अभियान


जालौन। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नवीन गल्ला मंडी परिसर में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए अभियान चलाया।
अभियान के दौरान महिला चौकी प्रभारी मधु देवी ने बताया कि कोई भी अंजान काल से सावधान रहें। अंजान व्यक्तियों के साथ अपना पर्सनल मोबाइल नबर शेयर न करें। कोई अनजान व्यक्ति यदि कोई लिंक भेजता है तो उसे न खोलें। ऐसा करने आपका मोबाइल हैंक हो सकता है। किसी को भी अपनी पर्सनल तस्वीरें न भेजें। जागरूक रहकर आप साइबर फा्रॅड से बच सकती हैं। महिला सिपाही प्रकांक्षा ने वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। अंत में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। इस मौके पर विमला, सुनीता, पल्लवी, आनंदी, उमा देवी आदि मौजूद रहे।