जालौन क्षेत्र में तार टूटने से गुल रही 10 घण्टे बिजली,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में दहगुवां फीडर के तार टूटने से करीब आधा दर्जन गांव की बिजली लगभग 10 घंटे बाधित रही । तार सही होने पर बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
बाबई उपकेंद्र से जुड़े दहगुवां फीडर के तार सुबह लगभग चार बजे टूटने से हरदोई राजा, गोकुलपुरा, कुठौंदा बुजुर्ग समेत लगभग आधा दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह तो लोगों को पता नहीं चला लेकिन दिन निकलने पर गर्मी बढ़ते ही लोगों ने पता लगाने का प्रयास किया। जिसमें जानकारी मिली कि तार टूटने से सप्लाई बाधित है। लोगों ने सूचना पर बिजली विभाग ने मरम्मत का कार्य शुरू किया। लगभग पांच घण्टे चले मरम्मत कार्य के बाद शाम लगभग चार बजे जब बिजली सप्लाई शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।