रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में बिना मंडी शुल्क दिए मूंग व प्याज लादकर जा रहे तीन वाहनों को मंडी समिति की टीम ने पकड़ा है। एसडीएम रिंकू सिंह राही के निर्देश पर तीनों वाहनों पर 2,53,770 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
मंडी सचिव अंकित गुप्ता मंडी की टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। अलग अलग स्थानों पर की गई चेकिंग में तीन वाहनों को पकड़ा गया। अकोढ़ी दुबे के आगे सात मील के पास एवं छिरिया सलेमपुर के पास की गई चेकिंग में मूंग लादकर आ रहे दो वाहनों से जब मंडी शुल्क संबंधी कागजात मांगे गए तो चालक मंडी शुल्क से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। वहीं, चुंगी नंबर चार के पास प्याज लेकर जा रहे वाहन से जब मंडी शुल्क से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। कागजात न मिलने पर पकड़े गए तीनों वाहनों की सूचना मंडी सचिव ने एसडीएम रिंकू सिंह राही को दी। मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने बताया कि तीन वाहन बिना मंडी शुल्क दिए परिवहन कर रहे थे। एसडीएम के निर्देश पर पकड़े गए वाहनों से 2,53,770 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।







