रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के उरगांव मार्ग पर साइकिल से जा रहे व्यक्ति के अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण साइकिल सवार घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गम्भीर होने पर उसे उच्च संस्थान के रिफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम। पहाड़पुरा निवासी किशोरी लाल (55 वर्ष) साईकिल से उरगांव से अपने गांव की ओर जा रहे थे। उरगांव पर अज्ञात तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने उनकी साईकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर कर घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में घायल को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया है। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दे दी है।







