टूटी पड़ी है नाले पर बनी पुलिया की रेलिंग,, लोगों ने की निर्माण कराने की मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन में एसडीएम आवास की बाउण्ड्री के बाहर नाले पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटी पड़ी है। पुलिया की रेलिंग टूटी होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। दुर्घटना रोकने के लिए पुलिया की रेलिंग का निर्माण कराना जनहित में आवश्यक है।
कोतवाली व एसडीएम आवास के सामने निकले नाला पर लौना हरदोई गूजर मार्ग पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटी हुई है। रेलिंग टूटी होने के कारण सड़क से निकलने वाले लोगों को दुर्घटना होने की आशंका सताती रहती हैं। पुलिया की रेलिंग टूटी होने के कारण रात के अंधेरे में वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों को रात के अंधेरे में वाहन चालकों को गिरने का डर लगा रहता है। मुख्य मार्ग होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन दिन व रात में चलता रहता है। ऐसे में पुलिया की रेलिंग टूटी होने के कारण वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। राहगीर राहुल, शिवम, लला, दीपक, कुलदीप आदि ने डीएम राजेश पांडेय से मांग की है कि पुलिया की टूटी रेलिंग का निर्माण कराया जाए। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका न रहे।