तालाब में डूबने से किशोर की मौत,,घर में मचा कोहराम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन जिले में बुधवार को सुबह तालाब में खेलते खेलते किशोर चला गया। तालाब में डूबने से मूर्छित हुए किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी की।
कोतवाली कुठौंद के ग्राम ततारपुर निवासी देवेंद्र कुमार का 13 वर्षीय पुत्र रौनक बुधवार की सुबह गांव में खेल रहा था। खेलते खेलते वह गांव के बाहर मछली पालन के लिए बने तालाब में चला गया। तालाब पानी भरे होने के कारण वह उसमे डूब गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने तालाब में डूबे रौनक की जानकारी पिता को दी। घटना की जानकारी होते ही पिता तुरंत तालाब पर पहुंच गए तथा तालाब में रौनक को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। जहां डॉक्टरों ने किशोर को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत की जानकारी होते ही पिता फफक कर रोने लगा। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। कोतवाली प्रभारी कुठौंद जगदम्बा प्रसाद दुबे ने बताया कि किशोर के तालाब में डूबने की जानकारी मिली है विधिक कार्यवाही की जा रही है।