रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मंगलवार की देर रात औरैया मार्ग पर ग्राम जगनेवा के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार मालिक ने कार से निकल जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जलकर हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवां निवासी हाल निवास गांधीनगर उरई संजय दुबे अपनी कार से मंगलवार की रात औरैया मार्ग से उरई स्थित घर वापस जा रहे थे। जालौन-औरया मार्ग पर जगनेवा के पास अचानक चलती हुई कार से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देखकर वह कार रोककर उससे उतर गए। देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली और कार धू-धूकर जलने लगी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दमकल को दी। जब दमकल मौके पर पहुंचती तब कार धू-धूकर जलती रही और कुछ ही देर में कार राख में तब्दील हो गई। कार में आग लगी देखकर वाहन एक ओर से ही निकलते रहे। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी राजेश कुमार और उनकी टीम ने आग पर काबू पाया।







