रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में चकरोड पर बिजली का खंभा गाड़ने से किसानों को अपने कृषि संबंधी वाहन आदि ले जाने में परेशानी हो रही है। पीड़ित किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र भेजकर चकरोड से खंभा हटवाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम छानी खास निवासी किसान छत्रपाल सिंह, रामरतन आदि ने एसडीएम रिंकू सिंह राही को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी आराजी संख्या 99 मौजा कैंथ में स्थित है। उनके पड़ोसी किसानों ने अपने खेतों में निजी नलकूप का कनेक्शन कराया है। इस कनेक्शन के लिए आने वाले बिजली के खंभों को उन्होंने चकरोड पर लगवा दिया है। चकरोड पर बिजली के खंभे लगने से अब आगे के किसानों को अपने खेतों में पहुंचने में दिक्कतोिं का सामना करना पड़ रहा है। कृषि यंत्र संबंधी वाहन भी चकरोड से होकर नहीं निकल पा रहे हैं। शिकायत के बाद भाी खंभे नहीं हटे हैं। पीड़ित किसानों ने एसडीएम से चकरोड को खाली करवाने की मांग की है कि ताकि किसान अपने कृषि संबंध वाहन चकरोड से होकर निकाल सकेें।







