
Kalpi / Jalaun news today । अयोध्या में राम जन्म भूमि मन्दिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धनराशि में हेराफेरी को लेकर देवेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने अपने साथियों के साथ तीन सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को सम्बोधित एसडीएम को देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र श्रीवास्तव ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि अयोध्या में राम मंदिर जन्म भूमि में आये चन्दे व चढावें में हुई हेराफेरी को संज्ञान में लेते हुए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाये तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाये उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाए तथा जांच आख्या तथा की गयी कार्यवाही से प्रार्थी व जनमानस को अवगत कराया जाये जिससे भक्तों का पुना विश्वास स्थापित हो सके तथा पुनरावृति न हो। उन्होंने कहा कि चढावा प्रत्येक सनातनी भक्त की आस्था श्रद्धा समर्पण एवं विश्वास का प्रतिक है। चढावा धन का दुरुपयोग होना न केवल आर्थिक अपराध है अपितु करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने बाला कृत्य है। ऐसी खबरों से मन्दिर ट्रस्ट एवं शासन, प्रशासन पर से आम जनता का विश्वास डगमगाता है। भक्तों की भावनाओं की रक्षा हेतु शीघ्र प्रभावी कदम उठाये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने में सौरभ तिवारी, राजेश यादव, शशि वाथम, साहिर हाशिमी, राहुल आदि अधिवक्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।







