मुहर्रम पर निकलने वाली छड़ की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित हुई बैठक,ये बने कमेटी के अध्यक्ष

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले छड़ के जुलूस को लेकर बुधवार शाम मोहल्ला चिमनदुबे में छड़ के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छड़ के संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं, सर्वसम्मति से जाकिर सिद्दीकी को छड़ कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया।
मोहल्ला चिमनदुबे में आयाोजित बैठक में इमरान खान ने कहा कि मोहर्रम भाईचारे, त्याग और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। पर्व के दौरान ऐसा कोई काम न करें जिससे किसी तरह से व्यवधान पैदा हो। इस दौरान उपस्थितजनों को छड़ के जुलूस के दौरान जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। बताया गया कि इस बार छड़ के जुलूस में 23 छड़ें निकलेंगी। वहीं, समाज में सक्रियता और संगठन क्षमता को देखते हुए जाकिर सिद्दीकी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष जाकिर सिद्दीकी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता होगी। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा और छड़ की परंपराओं और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा। इस मौके पर कल्लू, हफीज, नौशाद, रमजानी, इसराइल, चंदा, फीरोज, अख्तर, जहूर आदि रहे।