जालौन में वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन,, यह है वजह

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । अमेरिकी नौसेना द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में कथित रूप से भारतीय नाविकों वाले वाणिज्यिक जहाज पर किए गए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के विरोध में वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हमले निंदा की और दोषियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे की भी मांग की।
वामपंथी दलों के कार्यकर्ता डॉ. रामकिशोर गुप्ता, केशभान सिहं, उदित नारायण, परमात्मा शरण, जगदीश राठौर, सुरेंद्र कुमार, कांशीराम, खलील, रमेश शर्मा आदि ने गुरुवार को राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम रिंकू सिंह राही को सौपकर बताया कि अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय चालक दल वाले जहाजों पर यह तीसरा हमला है। अमेरिकी सरकार अपने लगाए प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए जहाजों पर हमले जारी रखने की धमकी दे रही है। अमेरिकी प्रशासन की यह कार्यवाही संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्रों में स्वतंत्र नौवहन के सिद्धांतों के खिलाफ हैं। अमेरिका पूरी दुनिया पर वर्चस्व थोपने की कोशिश कर रहा है। वहीं, सरकार देश की परंपरागत स्वतंत्र विदेश नीति से पीछे हटकर अमेरिका की कनिष्ठ साझेदार बन गई है। सरकार की कमजोर प्रतिक्रिया और अमेरिका से माफी तक न मंगवा पाना भारत की संप्रभुता और आत्मसम्मान पर आघात है। वामपंथी दलों ने राष्ट्रपति से मांग की कि मारे गए नाविकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए, भारत सरकार अमेरिकी आक्रामकता के खिलाफ विरोध करे और भारतीय नाविकों की हत्या की कड़ी निंदा करे और इन मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए सभी कूटनीतिक उपाय अपनाए जाएं।

रंजिश के चलते दो पक्षों में भिड़ंत, मामला दर्ज

जालौन। रंजिश के चलते एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के साथ गाली, गलौज व पिटाई किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरीपुरा निवासी बद्री कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का ही सिंकू उससे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन मानने को तैयार नहीं है। आरोप लगाया कि बुधवार की शाम वह गांव में जा रहे थे। रास्ते में सिंकू ने उसे रोककर गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने आकर उसे बचाया। आसपास के लोगों के आने पर वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।