रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पल्स पोलियों प्रतिरक्षण अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने अभियान में लगाए गए शिक्षकों, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डॉ. सहन विहारी गुप्ता बताया कि 28 जून रविवार को आयोजित पोलियों प्रतिरक्षण अभियान है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीम के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नगर में 12,140 घरों की 72,645 की जनसंख्या में शून्य से पांच वर्ष के 9,260 बच्चों दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत 28 जून दिन रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। नगर में दवा पिलाने के लिए 31 बूथ बनाए गए हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 88 बूथ बनाए गए हैं। यात्रा कर रहे बच्चों को दवा पिलाने के लिए चार ट्रांजेट बूथ बनाए गए है। ट्रांजेट बूथ के माध्यम से देवनगर चौराहा, कोंच चोरहा व सहाव मोड़ पर यात्रा कर रहे बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। सोमवार 29 जून से तीन जुलाई तक 21 टीमें नगर में और 44 टीमें ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान में छूटे बच्चो को नगर क्षेत्र में दो टीम व ग्रामीण क्षेत्र में चार टीमें चार जुलाई को बच्चों को दवा पिलाएंगी। कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह जाए इसके लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों को अलग अलग जोन में बांटा गया है। नगर में दो सेक्टर मेडिकल आफिसर, सात सुपरवाइजर एवं 160 कर्मचारियों को लगाया गया है।







