कार की टक्कर का मामला : मृतक की पत्नी ने दर्ज कराया मामला,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में कोंच चौराहे से घर की ओर आ रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी शबना ने पुलिस को बताया कि बीती 13 जून को उसके पति नियामत किसी काम के चलते कोंच चौराहे की ओर गए थे। रात में वह कोंच चौराहे से वापस घर लौट रहे थे। तभी कोंच चौराहे से उरई की ओर जा रही तेज रफ्तार कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए उसके पति को टक्कर मार दी थी। टक्कर मारकर कार सवार वहां से भाग निकला था। हादसे में उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल पहले सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। वहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में इलाज के दौरान अगले दिन उनकी मृत्यु हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।