रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को तहसील परिसर में अपर जिलाधिकारी राजीव राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 142 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी राजीव राय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का सरल, सुगम, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनसामान्य को इन आयोजनों का वास्तविक लाभ मिल सके। कहा कि लंबित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को निर्देश दिए कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयावधि में उनका समाधान कराया जाए। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही, एसडीएम न्यायिक विश्वेश्वर सिंह, तहसीलदार तारा शुक्ला, ईओ सुशील कुमार आदि रहे।







