जालौन क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ,, बच्चों की सूझबूझ से बची जान,,पुलिस ने भी दिखाई ततपरता

रिपोर्ट बबलू सेंगर

सिर्फ खबर लिखने वाले पत्रकार ही सम्पर्क करें

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गृह क्लेश से तंग महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे उपचार दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा गांव निवासी 28 वर्षीय अर्चना पत्नी भारत कुशवाहा ने गृहक्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अर्चना के तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो बच्चों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने नाना और पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के पहुंचने में विलंब होने के कारण पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए महिला को पीआरवी वाहन में बैठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया।
डायल 112 में तैनात सिपाही चंद्र प्रकाश और मनोज यादव की तत्परता से महिला को समय पर उपचार मिल सका, जिससे उसकी जान बच गई। अस्पताल में महिला का उपचार किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को नियंत्रण में बताया। उसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया।