जालौन में नगरवासियों ने योग दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ किया योग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

सिर्फ खबर लिखने वाले पत्रकार ही सम्पर्क करें

Jalaun news today ।जालौन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नगर में जगह-जगह योगाभ्यास किया गया। नगर में संचालित सरकारी कार्यालयों में योगाभ्यास कराया गया, जिसमें अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगरवासियों ने योग किया।
12वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नगर में जगह जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने पहुंचकर योगाभ्यास किया और प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक डां रमन कुमार दीक्षित व योग सहायक विवेक सिंह के नेतृत्व में मुख्य कार्यक्रम श्रीबाराही देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी प्रांगण में हुआ। जहां योगाभ्यास कराया गया जिसमें एसडीएम रिंकू सिंह राही, एसडीएम न्यायिक विश्वेश्वर सिंह, प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेन्द्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, डां पूजा सिंह राजपूत, रविन्दर सलूजा, आरआई अनूप कुमार, प्रियंका सिंह, सोनू, अजीत रतन , राहुल आदि लोगों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने सभी को स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 30 मिनट प्रतिदिन योग करने की सलाह दी तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी। सरस्वती शिशु मन्दिर में रास्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा योगदिवस मनाया गया योगदिवस के अवसर पर योगगुरु वाचस्पति मिश्रा ने विभिन्न योग कराए और योग के महत्व समझाये और लोगो ने योग भी किए। योगदिवस के अवसर पर शिवराम महाजन, सीताराम हुंका, अमित सोनी, उदय गुर्जर, विवेक तोमर, पुनीत अग्रवाल, हरिशचंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी योगाभ्यास कराया गया जिसमें अधीक्षक डां केडी गुप्ता के साथ चिकित्सालय के चिकित्सक व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। भारत विकास परिषद की छत्रसाल व प्रमुख द्वारा भी योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक योगेश कुलश्रेष्ठ ने योगाभ्यास कराया, जिसमें आलोक खरे, राजीव माहेश्वरी, अनन्त गुप्ता, पवन अग्रवाल, अनिरुद्ध विश्नोई, अजय बाथम, दीपक श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह आदि ने योगाभ्यास किया। इस दौरान पौधरोपण और फल वितरण भी किया गया। कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई अमर सिंह, निसार अहमद, अजयवीर सिंह, यादराम, अशोक कुमार, जितेंद्र सिंह फौजी, आदि रहे।

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क करें : 9415795867,,8840345105