विद्युत बिजिलेंस टीम की स्वेच्छाचारिता पर डीएम ने लगाया ब्रेक इन कनेक्शन धारकों के यहां छापा न मारने के दिए निर्देश

बगैर परिमीशन छापा डाला तो बिजिलेंस टीम पर होगी एफआईआर

गरीब और मध्यम वर्ग के कनेक्शन धारकों को मिलेगी बड़ी राहत

सिर्फ खबर लिखने वाले पत्रकार ही सम्पर्क करें

Orai / Jalaun news today । जालौन जनपद के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने इस भीषण गर्मी में गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली विभाग के कनेक्शन धारकों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने उनसे मिलने गए बिजली विभाग के विजिलेंस टीम के सब इंस्पेक्टर को बड़ी ही नाराजगी भरे स्वर में डांटते हुए कहा कि क्या आप लोगों की बहुत शिकायतें मिल रही हैं कि गरीब मध्यम वर्ग के कनेक्शन धारकों को आप छापे डालकर परेशान कर रहे हो।
इसलिए आप लोग बगैर मुझसे परमिशन लिए छापे के लिए नहीं जाएंगे और एक से लेकर 4 किलो वाट तक किसी भी कनेक्शन धारक के यहां आप छापा मारने नहीं जाएंगे और अगर जाएंगे बिना मेरी परमिशन के तो आप लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी थाने मेंस डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि विजिलेंस की टीम 4 किलो वाट से ऊपर के कनेक्शन धारकों के यहां मेरी परमिशन लेकर छापे मारने जा सकती है। डीएम के इस कड़े निर्देश से जालौन जिले के हजारों गरीब एक किलो वाट से लेकर 4 किलोवाट तक के मध्यम वर्ग के कनेक्शन धारकों को भारी राहत मिल गई है। साथ ही विद्युत बिजिलेंस टीम की स्वेच्छाचारिता पर ब्रेक लगाये जाने से विद्युत उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानियों के झमेले में फंसने से निजात मिल जायेगी।

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क करें : 9415795867,,8840345105