टूरिस्ट परमिट पर चल रही स्लीपर बस,,परिवहन अधिकारी ने कहा होगी कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

https://uttampukarnews.com/e-magzine/

Jalaun news today । टूरिस्ट परमिट पर चल रही स्लीपर बसों का नगर से होकर संचालन हो रहा है। बस संचालक नियमों की अनदेखी कर मनमर्जी से बसों का संचालन कर रहे हैं। जगह-जगह की सवारी बैठाकर बगैर टिकट के यात्रा करा रहे हैं।
परिवहन विभाग द्वारा बसों के संचालन के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं। बस संचालक परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी कर बसों का संचालन कर रहे हैं। टूरिस्ट परमिट से चलने वाली लग्जरी स्लीपर बसों के नियम अलग बनाए गए हैं। नगर से निकलने वाली बसें परिवहन विभाग के नियमों की अनदेखी करने में लगी हुई है। देवनगर चौराहे पर अवैध रूप से टिकट बुकिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। जहां सवारियों को यात्रा के दौरान बस का टिकट भी नहीं दिया जाता है। वहीं, टूरिस्ट परमिट पर बस संचालक जगह-जगह बसों को रोककर सवारी बैठा रहे हैं। सवारियों के साथ माल ढुलाई का काम भी हो रहा है। सवारी परमिट पर चल रही बसें माल ढुलाई कर रही है। परिवहन विभाग के नियमों के तहत बस संचालक को सवारियों की बुकिंग करना आवश्यक है और सवारियों को जीएसटी सहित टिकट देना अनिवार्य है। इसके साथ ही सीटों की संख्या के आधार पर ही सवारियों को टिकट बुकिंग संभव है। आरोप है कि इसके बाद भी टूरिस्ट परमिट बस संचालक सवारियों को गैलरी में स्टूल व जमीन पर भी सवारियों को बैठाकर यात्रा करा रहे हैं। इस बाबत परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि टूरिस्ट परमिट पर जगह जगह की सवारी बैठाने व ओवर सवारी बैठाने के साथ सामान ढोना गैर कानूनी है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105