सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के नाम पर ठगी का आरोप,, सीओ करेंगे जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी कराने के नाम पर रुपये लेने के बाद शादी न कराने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों ने एएसपी को तहरीर दी है। एएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम सानी निवासी पूरन, थाना सिरसा कलार क्षेत्र के नगरी निवासी निवासी रामपाल, चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम चुर्खी निवासी रामदेव ने एएसपी डॉ. ईसान सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्हें अपने बच्चों का विवाह करना था। इसी दौरान एक विशाल सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रचार-प्रसार संबंधी पर्चा देखा था। पर्चे में दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर उसकी बातचीत जनपद झांसी के समथर निवासी आकाश कुमार नामदेव से हुई। आरोप लगाया कि बीती पांच जून को सामूहिक विवाह का आयोजन कराने वाले व्यक्ति के साथ उनकी नगर में स्थित बाराही देवी मेला ग्राउंड के मंदिर परिसर में मुलाकात हुई। इस दौरान विवाह की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उसने आकाश कुमार ने उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर अलग अलग रुपये जमा करा लिए। बताया गया था कि 22 जून को बाराही देवी मेला मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी संपन्न करा दी जाएगी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि निर्धारित तिथि नजदीक आने पर उसने कई बार संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। बाद में जानकारी मिली कि कथित आयोजक लोगों को सामूहिक विवाह का झांसा देकर उनसे धनराशि जमा कराते हैं और फिर संपर्क तोड़ देते हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित की तहरीर पर एएसपी ने मामले की जांच सीओ शैलेंद्र बाजपेई को सौंपी है।