जालौन में हुआ सुंदरकांड का पाठ आयोजन,,यह था मौका

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश का जयंती समारोह संपर्क टोली के सदस्य अनुराग अग्रवाल के आवास पर मनाया गया।
समारोह में भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा के निवर्तमान सचिव अरविन्द श्रीवास्तव ने डॉ सूरज प्रकाश के व्यक्तित्व, कृतित्व व जीवन चरित्र के बारे में कहा कि उनका दिव्य मूल्यों पर आधारित जीवन हजारों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा दे रहा है। उनका संदेश है कि राष्ट्र का विकास केवल आर्थिक समृद्धि से ही नहीं बल्कि संस्कारित, संवेदनशील और समर्पित नागरिकों से होता है। संरक्षक सतीश सिंह सेंगर व सचिव अनुरुद्ध विश्नोई नीटू ने कहा कि डॉ सूरज प्रकाश के विचारों से प्रेरित होकर भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा सेवा, संस्कार, पर्यावरण, स्वास्थ्य, बाल एवं महिला कल्याण, शिक्षा उन्नयन, वंचित सहायता के वर्ष पर्यन्त कार्य कर रही है। वंचित वर्ग की सहायता के लिए अंत्योदय केंद्र संचालित है। भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु प्रमुख स्थान पर वाटर कूलर राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्र, समाज व परिवार कल्याण की कामना करते हुए सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर सुनील गुप्ता, अखिलेश लाक्षाकार, राकेश लाक्षाकार, प्रेम कुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल, पीयूष गुप्ता, पवन कुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संतोष पोरवाल, रामजी विपुल गुप्ता, विवेक अग्रवाल, रमेश हूंका, गोपाल औदीच्य, अनीता गुप्ता, करुणा अग्रवाल, रश्मि विश्नोई, साधना श्रीवास्तव, सिंधुजा श्रीवास्तव, निधि अग्रवाल, ऊषा गुप्ता, आकांक्षा, मुक्ता अग्रवाल, शशि औदीच्य, हर्षिता राठी, अनुराधा अग्रवाल आदि रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105