रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर कर युवक अपने साथ भगा ले गया है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को कानपुर निवासी करण सिंह ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। मोबाइल पर दोनों का संपर्क हो गया था। बीती 23 जून की सुबह साढ़े 8 बजे उनकी बेटी सब्जी लेने गई थी। वहीं से वह लापता हो गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की। इसी दौरान पता चला कि उनकी बेटी को कानपुर निवासी करण सिंह अपने साथ बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। बेटी अपने साथ मोबाइल फोन व 5000 रुपये भी ले गई है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत
जालौन। उरई जालौन मार्ग पर राम गार्डन के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती 27 मई उनका बेटा आशुतोष व फर्दनवीस निवासी उनका साला चंद्रशेखर शाम को बाइक से घर की ओर आ रहे थे। बाइक उनका साला चंद्रशेखर चला रहा था और उनका बेटा आशुतोष बाइक पर पीछे बैठा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने राम गार्डन के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साले चंद्रशेखर को चोटें आई वहीं, बेटा आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज फिर उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान आशुतोष की अहमदाबाद में मृत्यु हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट इर्ज कर ली है।






