पाइप लाइन डालने के लिए खोदी सड़क बनाना भूल गए जिम्मेदार,, लोगों में है नाराजगी

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के मोहल्ला रापटगंज में नमामि गंगे योजना के तहत करीब तीन माह पहले पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई गलियों की अब तक मरम्मत नहीं कराए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मोहल्ला निवासी जगदीश सिंह राजावत ने जनसुनवाई अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर गलियों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
शिकायती पत्र में बताया गया है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत लगभग तीन माह पूर्व मोहल्ले की सड़कों और गलियों की खुदाई कर पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया गया था। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित विभाग ने गलियों को पूर्व स्थिति में नहीं कराया, जिससे अधिकांश गलियां उखड़ी हुई और गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इसके कारण स्थानीय लोगों को प्रतिदिन आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि कि टूटी हुई गलियों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। बरसात के दौरान गलियों में कीचड़ और जलभराव होने से फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इसके अलावा उड़ रही धूल से लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खराब रास्तों के कारण आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों के आवागमन में भी कठिनाई होती है, जिससे किसी गंभीर स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जनसुनवाई अधिकारी से मांग की है कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देशित कर मोहल्ला रापटगंज की क्षतिग्रस्त गलियों का समतलीकरण एवं मरम्मत कराई जाए, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105