रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । उरई जालौन मार्ग पर स्थित बिजलीघर में केबिल बदलने के कारण लगभग दो घंटे तक नगर की बिजली आपूर्ति बंद रही। उमस भरी गर्मी में दोपहर में बिजली जाने के कारण नगर की जनता परेशान हुई।
उरई मार्ग पर स्थित 33/11 केवी के उपकेंद्र पर रखे 10 एमवी के ट्रांसफार्मर की केबिल खराब हो रही थी जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू रखने में दिक्कत आ रही थी। समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग द्वारा आज केविल बदलने का काम दोपहर साढे 12 से शुरू कराया गया। केबिल बदलने के कारण पूरे नगर की बिजली आपूर्ति लगभग दो घंटे बंद रही। दोपहर में दो घंटे बिजली बंद होने से उमस भरी गर्मी में नगर की जनता परेशान हो गई। है। दो घंटे बिजली जाने से कूलर, एयरकंडीशन न चल पाने के कारण दुकानों में दुकानदार व ग्राहकों के साथ घर में छोटे छोटे बच्चे व महिलाओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी हुई। लगभग दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता नवीन कंजोलिया ने बताया कि 33/11 बिजली घर की केविल बदलने के कारण बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी।







