रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के बंगरा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे डंफर ने डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण डीसीएम सवार चालक व क्लीनर दोनों घायल हो गए। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डंफर चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद हमीरपुर थाना राठ के ग्राम पहाड़ीगढ़ी निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती 14 जून को सुबह साढ़े आठ बजे उनका भाई पप्पू प्रजापति व क्लीनर परदेशी डीसीएम गाड़ी से जालौन आ रहा था। जैसे ही वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के छिरिया सलेमपुर कट के पास पहुंचे तभी उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पहले उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले उरई फिर झांसी रेफर कर दिया गया। जहां प्राइवेट चिकित्सालय में अभी भी उनका उपचार चल रहा है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी डंपर व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।






