रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन नगर के प्रमुख चौराहे का नाम लोकतंत्र सेनानी स्व. डॉ. राधेश्याम योगी के नाम पर रखने व वाटर कूलर लगाने की मांग को लेकर नगर के लोगों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार को सौंपा है।
प्राथमिक विद्यालय हरीपुरा के स्थित चौराहा नगर का महत्वपूर्ण चौराहा है। इसी चौराहे से सारंगपुर ग्राम होकर औरैया हाईवे, गूढ़ा उरगांव का संपर्क मार्ग जाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण और राहगीर इस मार्ग से आते-जाते हैं, लेकिन चौराहे का कोई आधिकारिक नाम नहीं है। नगर निवासी विकास, सचिन, इकराम, रामू, मनीष, पवन आदि ने सोमवार को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसील तारा शुक्ला को सौंपकर मांग की है कि नगर के प्रसिद्ध लोकतंत्र सेनानी, कवि, लेखक और राष्ट्रसेवा को सर्वाेपरि मानने वाले स्व. डॉ. राधेश्याम योगी के सम्मान में इस चौराहे का नामकरण ‘योगीजी चौराहा’ किया जाए। साथ ही चौराहे पर स्व. डॉ. योगी की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति भी दी जाए। नागरिकों ने कहा कि प्रतिमा स्थापना का समस्त व्यय वह स्वयं वहन करेंगे, प्रशासन से केवल वैधानिक अनुमति चाहिए। इसके साथ ही इस चौराहे के पास एक वाटर कूलर स्थापित कराने की भी मांग की गई, ताकि विद्यार्थियों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।





