जालौन में युवक के साथ मारपीट करने वाला अरेस्ट,,यह है आरोप

Jalaun news today ।जालौन में सोमवार की रात गाली देने से मना करने पर एक युवक के साथ मोहल्ले के युवक ने मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोबरा के टीम के पुलिस जवान द्वारा रोकने पर उसके साथ गाली गलौज कर थप्पड़ मार दिया। पीड़ित युवक व पुलिस के जवान के साथ गाली गलौज व मारपीट के साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि बीती 20 जुलाई को रात करीब रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान मोहल्ले के ही शिवम उर्फ गुड्डू उसके घर के दरवाजे पर आ गए और तथा गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर वह मारपीट करने पर उतारू हो गया। बचने के लिए वह घर के अंदर चला गया तो शिवम पीछे से जबरन उसके घर में घुस आया और उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी उसने यूपी 112 को दी। मारपीट की शिकायत मिलने पर पीआरवी टीम में तैनात कांस्टेबल वेद प्रकाश अत्री, होमगार्ड जवान हरिओम तिवारी के साथ मौके पर पहुंच गए। कोबरा टीम ने गाली दे रहे शिवम उर्फ गुड्डू को जब गाली गलौज करने से मना किया। तो आरोपी ने पुलिस के साथ ही झगड़ा शुरू कर दिया और जवान को थप्पड़ मार दिया। कोबरा टीम मौके से आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेजा दिया गया है।