जालौन के प्रसिद्ध बाराही देवी मंदिर के पीछे का गेट खुलवाने की मांग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में बाराहीं देवी मंदिर के पीछे का गेट खुलवाने और मुख्य दरवाजे के सामने वाहन खड़े होने से रोकने के लिए नगरवासी ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
नगर क्षेत्र निवासी विनय कुमार शुक्ला ने एसडीएम राकेश सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह प्राचीन सार्वजनिक बाराहीं देवी मंदिर में व्यवस्थापक है। वह काफी समय से बाराहीं देवी मंदिर में पूजा पाठ करते चले आ रहे हैं। इस मंदिर के पीछे का दरवाजा वर्ष 1934 से बना हुआ है। धन के अभाव में वहां गेट नहीं लग पाया है। आरोप लगाया कि इसका फायदा उठाकर नगर पालिका द्वारा पूर्व में वहां दीवार बनाकर एक कमरे का निर्माण करा दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर के मुख्य गेट के सामने काफी लोग अपने अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जब उन्हें वाहन खड़े करने से मना किया जाता है तो वह झगड़े पर आमादा हो जातूे हैं। उन्होंने मंदिर का पीछे का दरवाजा खुलवाने और मंदिर के गेट के सामने वाहन खड़े करने वाले लोगों को रोकें जाने की मांग एसडीएम से की है।