
रक्षक बने भक्षक : जालौन पुलिसलाइन में तैनात सिपाहियों ने झाँसी में व्यापारी के मुनीम से कर ली लूट,,ऐसे हुआ खुलासा,,देखिए पूरी खबर
Like & subscribe & share
Jhansi news today। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। मीडिया के प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झांसी जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिनर्वा टॉकीज के पास से गुजरात के व्यापारी के मुनीम से कार सवार वर्दी वालों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी का मुनीम तगादा करके अपने एक साथी के साथ वापस जा रहा था । इस दौरान क्रेटा कर सवार वर्दी वालों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर उसे बीच रास्ते छोड़ दिया । घटना की जानकारी पीड़ित मुनीम ने अपने मालिक को दी इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई । झांसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जब सीसीटीवी फुटेज खगाले तो तीन आरोपी दिखाई दिए इस पर पुलिस ने उन तीनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के सूरत में रहने वाले एक ड्राई फ्रूट के कारोबारी यूपी के कई जनपदों में अभी ड्राई फ्रूट की सप्लाई करते हैं और सप्लाई किए गए प्रोडक्ट की रकम तगादा करने के लिए वह एक मुनीम भी रखे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूरत के कारोबारी जितेंद्र पटेल झांसी क्षेत्र में व्यापारियों को भेजें गए पैसों का तकादा करने के लिए किशन पांचाल को अपना मुनीम रखे हैं और किसान ही यहां से पैसे लेकर जितेन पटेल को भेजता है बताया जा रहा है कि बीती गुरुवार को मुनीम कृष्ण ने व्यापारियों से 24 लाख 90 रुपए तक आधा लिया और अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे अभी वह मिनर्वा टॉकीज के पास ही पहुंचे थे तभी क्रेटा कार सवार वर्दी वालों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें अपनी कार में बिठा लिया प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि व्यापारी के मुनीम को वर्दी वाले ने रोका था इस वजह से वह भी कुछ नहीं कह सके और वह उनको लेकर चले गए मुनीम का आरोप है कि लगभग 10 किलोमीटर ले जाने के बाद क्रेटा सवार वर्दी वालों ने उन्हें नीचे उतार दिया और उनके पैसे लूट कर फरार हो गए इस बात की जानकारी पीड़ित मुनीम ने अपने मालिक को देने के साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी पुलिस ने जब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल तो पूरा मामला दूध का दूध और पानी का पानी हो गया । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना को जालौन पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज राघवेंद्र और नीरज ने अंजाम दिया था जिन्हें झांसी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ करने में जुटी है।
एसपी जालौन ने किया सस्पेंड
झांसी पुलिस की सूचना के बाद एसपी जालौन ने इन तीनों सिपाहियों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ विभागीय किया जांच भी शुरू कर दी है।
झांसी पुलिस ने जारी किया बयान
गुजरात के व्यापारी के मुनीम के साथ हुई इस लूट की वारदात के संबंध में झांसी पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण के सफल अनावरण हेतु पुलिस की विशेष टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहन विवेचन की जा रही है।







