जालौन में सभासदों और समाजसेवियों ने सौपा एसडीएम को ज्ञापन,, यह है महत्वपूर्ण मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के ऐतिहासिक सरदार पटेल चौराहा और फुटकर सब्जी मंडी रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर सभासदों और समाजसेवियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
नगर के प्रमुख चौराहा देवनगर चौराहा (सरदार पटेल चौक) के चारों तरफ दुकानदारों ने टट्टर व टीन शैड की दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। साथ ही चारों ओर ठेले, ठिलिया भी खड़े रहते हैं। जिससे चौराहे की सुंदरता प्रभावित हो रही है और फौजी पड़ाव के सामने बने नाले की सफाई भी नहीं हो पा रही हैं। गंदगी के चलते बदबू और संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। साथ ही यातायात बाधित होने से आए दिन यात्रियों और दुकानदारों में विवाद होता है। इसी तरह नगर के अंदर फुटकर सब्जी मंडी, पानी की टंकी से छोटी माता मंदिर तक व झंडा चौराहा के चारों ओर की रास्ता में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे राहगीरों और आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है। जिसको लेकर सभासद दिलीप कुमार उर्फ अन्नू शर्मा, शैलेंद्र कुमार, इकरार, अविनाश याज्ञिक, श्यामजी विश्वकर्मा आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105