जालौन नगर शिक्षा अधिकारी का हुआ ट्रांसफर,, शिक्षक संघ ने किया विदाई समारोह का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन नगर शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी का स्थानांतरण जनपद फतेहपुर हो जाने पर कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जालौन में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमनारायण दीक्षित ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल और विशिष्ट अतिथि के रूप में समेकित शिक्षा ब्लॉक कॉर्डिनेटर ब्रह्मानंद राजपूत उपस्थित रहे। विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि स्थानांतरण एक सतत् प्रक्रिया है और उन्होंने राधा नाम पट्टिका पहनाकर उन्हें अगली पारी के लिए शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। वहीं, नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र व जनपद हमेशा उनके दिल में रहेगा और यहां के शिक्षकों से मिला प्रेम और सहयोग उन्हें सदैव याद रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, जिला उपमंत्री सुशील श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष फिरोज खां, अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने भी नगर शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल को याद किया। कार्यक्रम में देवेंद्र द्विवेदी, बृजेंद्र दूरबार, अर्चना सिरोठिया, प्रशांत पुरवार, अंकित मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, पूनम राजे, अर्चना राय, रंजना श्रीवास्तव, अभय प्रताप, सुशील कुमार, समीउल्ला, नितेंद्र कुशवाहा, सुनीता राठौर, लोकेश पांडे आदि रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105
.