गांव के वाट्सएप ग्रुप बनाने की मांग,, आईजीआरएस कर उठाई मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। डिजिटल युग में शासन की योजनाओं और कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए गांवों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उस पर सूचनाएं उपलब्ध कराने की मांग ग्रामीण ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर की है।
कुठौंदा बुजुर्ग निवासी ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार जहां एक तरफ हर स्तर पर तकनीकी पारदर्शिता और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी इस व्यवस्था को लागू करने में कतरा रहे हैं। उन्हेांने बतारया कि आज हर हाथ में मोबाइल है। लोग व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया एप से जुड़े हुए हैं। तहसील और विकास खंड स्तर पर जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एक आधिकारिक ‘डिजिटल संचार व्यवस्था’ जैसे व्हाट्सएप ग्रुप या अन्य कोई माध्यम से शुरू की जाए। प्रत्येक गांव के लिए अलग ग्रुप बनाया जाए और उसमें ग्रामीणों को जोड़ा जाए। शासन की किसी योजना की जानकारी, पात्र और अपात्र व्यक्तियों की सूची आदि उस पर भेजी जाए। इससे सभी ग्रामीणों को इन योजनाओं की जानकारी होगी, पात्र और अपात्र व्यक्तियों की पहचान भी हो सकेगी। इस व्यवस्था से पारदर्शिता आना सुनिश्चित है। शिकायतों के निस्तारण के संबंध में भी ग्रामीणों को इसी पर अवगत कराया जा सकता है। यदि किसी ग्रामीण की कोई शिकायत तो वह ग्रुप पर भेजकर अपनी शिकायत का समाधान भी करा सकता है। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा कुछ पोर्टल चलाए जा रहे हैं लेकिन उनमें पारदर्शिता अभाव रहता है। उन्होंने तहसील स्तर पर ऐसे ग्रुप का संचालन कराने की मांग की है।